उन्नतिशील उपचार वेलफेयर फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय में मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस।
आज 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रतिवर्षानुसार उन्नतिशील उपचार वेलफेयर फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय मुलताई सुबह 9:30 बजे ध्वजा रोहन का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ चन्द्रशेखर नागले ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्री एन एस नागले, प्रबंध कमेटी सदस्य श्रीमती गीता कावड़कर, परिचारिका कु. मुस्कान पाटील, फार्मेसिस्ट योगेश खाकरे,सभी पदाधिकारी एवं आगंतुक अतिथि श्री जे पी अग्रवाल महोदय जी चेयरमैन रिटा.आर्मी एसोसिएशन मुलताई, श्रीमति मनीषा मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सयुक्त ब्राह्मण समाज कल्याण समिति मुलताई,श्री एस एल सूर्यवंशी,श्री मानकर जी आदि उपस्थित थें। जिसमें संस्थापक ने संस्था द्वारा संचालित क्लिनिक व प्रस्तावित डे केयर एवं डिग्नोस्टिक सेंटर की जानकारी साझा कर सभी लोगों से ज्यादा ज्यादा सहयोग का आग्रह किया।
