गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ग्राम जौलखेड़ा में भूतपूर्व सैनिक व वर्तमान सैनिकों का हुआ सम्मान।
हेमंत राजपूत की रिपोर्ट
ग्राम जौलखेड़ा में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ग्राम एवम क्षेत्र के भारतीय सैनिकों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
साथ ही ग्राम की सरपंच महोदया श्रीमति पदमा कैलाश देशमुख , उपसरपंच देवेंद्र जी पठाडे, पंचगन एवम ग्राम के सभी गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनो , स्कूल के सम्मानित शिक्षक, शिक्षिका,प्यारे बच्चो की उपस्थिति में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर वीना वादनी मां सरस्वती की पूजा आराधना के पश्चात ध्वजारोहण एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किए गए ।।
स्कूल शिक्षा में एवम अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।।भव्य आयोजन में सहयोग के लिए अभूतपूर्व कार्यक्रम के लिए सभी ग्रामवासी एवम गणमान्य नागरिकों को तहेदिल दिल से धन्यवाद
ऐसा ही आशीर्वाद बना रहे
भवदीय - ग्राम पंचायत जौलखेडा एवम समस्त ग्रामवासी

