सेना से रिटायर होकर मुलताई पहुंचे जवान का मुलताई स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत
मुलताई से गुलाब हजारे की रिपोर्ट
खबर मुलताई से मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई के लाल जो कि सेना से रिटायर होकर आज मुलताई पहुंचे हैं उनका मुलताई रेलवे स्टेशन पर मुलताई नगर वासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया बैंड बाजे एवं डीजे के साथ भव्य स्वागत के अवसर पर मुलताई नगर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे मुलताई नगर के गुरु साहब वार्ड मेघनाथ मोहल्ला निवासी नाइट गार्ड में 24 साल सेवाएं देने के बाद राजस्थान के बीकानेर से रिटायर होकर आज ट्रेन के माध्यम से मुलताई पहुंचे जहां पर स्टेशन पर ही फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया उन्होंने 24 साल देश की सेना में सेवाएं देकर अपना योगदान दिया है इस अवसर पर मुख्य रूप से मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रह्लाद सिंह परमार मुलताई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार नगर पालिका उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे, सभापति एवं पार्षद निर्मला उबनारे, सुरेश पौनीकर , रितेश विश्वकर्मा, भानु ठाकुर युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष लोकेश यादव वरिष्ठ पत्रकार राजेश खडसे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
