प्रभात पट्टन, ग्राम पंचायत मालेगाव के ग्राम पांजिरी से ग्रामीण पहुंचे मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के पास
राहुल पाटील की रिपोर्ट
मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में ग्राम पांजिरि से आए ग्रामीणों ने मुलताई विधायक सुखदेव पांसे से भेट कर उनसे ग्राम में शिव मंदिर बनवाकर शिवलिंग की स्थापना करवाने की मांग की, ग्रामीणों ने सहयोग राशि की भी मांग की जिस पर मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले अप्रैल माह में 50000 की राशि मंच द्वारा स्वीकृत की जाएंगी और ग्राम पंजीरी में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
ग्राम वासियों ने विधायक सुखदेव पांसे का आभार व्यक्त किया ,पूर्व सरपंच, सुरेंद्र परते कैलाश बेले ,अक्षय बिहारे ,मंगेश सलामे ,चंदू बचले ,शिवदास गोहे ,मुन्नी बिहारी ,कला बिहारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

