Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पेंशनर सम्मान दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

 मुलताई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पेंशनर सम्मान दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।



मुलताई से गुलाब हजारे की रिपोर्ट



खबर मुलताई से मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई के स्टेशन रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा मुलताई में आज पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर पेंशन धारी बुजुर्गों का शाखा प्रबंधक एवं बैंक के स्टाफ द्वारा साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया वहीं उन्हें इस अवसर पर बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि रिटायर्ड बुजुर्गों के लिए भी लोन सुविधा उपलब्ध है वही बुजुर्गों का भी इंश्योरेंस किया जा सकता है एवं बुजुर्गों के लिए विशेष तौर पर जमा योजना चलाई जा रही है जिसमें वह अच्छा खासा लाभ अर्जित कर सकते हैं, शाखा मुख्य प्रबंधक अबूजर गफ्फारी ने सभी बुजुर्गों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया इस अवसर पर आए हुए बुजुर्गों ने भी बैंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। वही इस अवसर पर मुलताई नगर के पत्रकारों को भी सवाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad