प्रभात पट्टन विकासखंड के ग्राम तिवरखेड़ में पुलिया के नीचे मिली युवक की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस।
तिवरखेड से सुधाकर हुरमाडे की रिपोर्ट
खबर प्रभात पट्टन से। प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तिवरखेड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल के पास वंडली मासोद रोड पर स्थित पुलिया के नीचे गांव के ही एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आज सुबह 11:00 बजे के लगभग पुलिया के नीचे लाश होने की जानकारी लोगों को लगी, जिसकी सूचना तत्काल प्रभात पट्टन पुलिस चौकी में दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक युवक की लाश को प्रभात पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया। ग्राम तिवरखेड़ से हमदर्द न्यूज रिपोर्टर सुधाकर हुरमाडे ने बताया कि आज सुबह 11:00 बजे ग्राम तिवरखेड़ में पुलिया के नीचे गांव के ही कुछ लोगो को सुभाष पुत्र जग्गू लाल ठाकरे की लाश पड़ी दिखाई दी, जिसकी सूचना तत्काल प्रभात पट्टन पुलिस चौकी में पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक सुभाष के शव को प्रभात पट्टन अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु पहुंचा दिया गया
