जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी उपार्जन वर्ष 2020-21 के तहत किसानों को उनकी उपज उपार्जन केन्द्र पर लाने हेतु कुल 28834 एसएमएस शासन स्तर से जारी किए गए थे, जिसके आधार पर 19 हजार 950 किसानों से 107002.34 मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। जिले में अब तक किसानों को जारी एमएमएस में से कुल 19159 किसानों द्वारा अपनी उपज बिक्री की जा चुकी है। जिन किसानों को पूर्व में एसएमएस जारी किए गए थे, किन्तु उनके द्वारा एक बार भी अपनी उपज नहीं बेची गई है, ऐसे 7724 किसानों को पुन: एसएमएस जारी किए जा चुके हैं एवं शेष किसानों को एसएमएस जारी किए जा रहे हैं।
किसानों से अपेक्षा की गई है कि अपने-अपने मोबाइल नंबर पर एसएमएस चेक करें तथा जिस तिथि को एसएमएस प्राप्त हुआ है, उसी तिथि को अपनी उपज विक्रय हेतु उपार्जन केन्द्र पर पहुंचे।

