मुलताई। 17 मार्च 2020 दिन रविवार को उन्नतशील उपचार वेलफेयर फाउंडेशन मुलताई के तत्वाधान में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे) के उपलक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राम सूखा खेड़ी में निशुल्क ब्लड प्रेशर की जांच व ब्लड प्रेशर को कम करने तथा ज्यादा ब्लड प्रेशर ना हो उससे बचने के उपाय फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर नागले द्वारा बताए गए। उन्होंने बताया कि यदि आपको 80 वर्ष जीना है तो फार्मूला-80 अपनाना होगा। जिसमें आपको प्रति सप्ताह 80 मीटर पैदल चलना है। अपनी कमर का आकार 80 सेंटीमीटर कम रखना है। प्रति सप्ताह 80 बार मुस्कुराना है व 80 डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर रखना है तथा धूम्रपान करने वालों से 80 मीटर दूरी बनाए रखना है। इसके साथ ही ग्रामीणों को मास्क का वितरण भी किया गया जिसमें विशेष सहयोगी श्री पंजाबराव श्रवणकर सेवानिवृत्त उपवन क्षेत्रपाल द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया गया।
Random Posts
4/footer/random

