Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई कब्रिस्तान में देर रात लगी आग।



Add caption



मुलताई। कल रात नगर के अमरावती रोड़ पर स्थित कब्रिस्तान में अचानक आग लग गयी, जिसे तत्काल फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुच कर बुझाया। 
         प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात करीब 1 बजे जयकिशन चंदेल जी ने कब्रिस्तान में आग लगी देखी, जिसके तत्काल बाद उन्होंने हमदर्द ग्रुप के पाशा खान को इसकी सूचना दी। पाशा खान ने तुरंत मौके पर पहुच कर नगर पालिका सीएमओ राहुल शर्मा को फायरब्रिगेड भेजने के लिए फोन लगाया। साथ ही उन्होंने कब्रिस्तान कमेटी के लोगो को भी आग लगने की सूचना दी।
           आग लगने की सूचना पर तत्काल नगर पालिका सीएमओ ने फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी। फायरब्रिगेड के साथ मौके पर पहुचे फायर फाइटर सुमित पूरी, सोनू मराठा, दीपक पिपले ने कड़ी मसक्कत के बाद करीब एक घण्टे में पूरी तरह आग पर काबू पाया।मौके पर बाबू पठान, फरहान खान, सलीम खान, अन्नू मिस्त्री ने आग बुझाने में सहयोग किया। 
        पाशा खान ने बताया कि कब्रिस्तान में आग कैसे लगी इसकी जनकारी नही लग पाई है। आस पास मौजूद लोगों के अनुसार कब्रिस्तान के पास में दारू भट्टी है जहां देर रात तक लोग कब्रिस्तान के पास बैठ कर शराब बीड़ी सिगरेट पीते रहते है, संभवतः किसी से जाने अनजाने में आग लग गयी हो। गनीमत रही कि कब्रिस्तान में लगे कुछ ही पेड़ चपेट में आए, जगरूकता के चलते ज्यादातर हरे भरे पेड़ आग की चपेट में आने से बच गए और कोई जान माल का नुकसान नही हुआ।
         कब्रिस्तान में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस विभाग मौके पर पहुच गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad