Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ध्यान योग पर आधारित फिल्म "गृहलक्ष्मी द अवेकिंग" का प्रसारण कल दूरदर्शन पर।


मुलताई। ओस कोरोना महामारी में खुद को तनाव से दूर रखने के लिए ध्यान योग की ओर लोग आकर्षित हो रहे है, जिसका फायदा भी लोगो को मिल रहा है। अब तक दूरदर्शन पर आपने रामायण और महाभारत देखा इसी कड़ी में दूरदर्शन के डीडी भारती चैनल पर सहज योग की महत्ता पर आधारित फिल्म गृह लक्ष्मी द अवेकिंग का प्रसारण शनिवार 16 मई 2020 को रात्रि 10:00 बजे से एवम डीडी नेशनल चेनल पर रविवार 17 मई 2020 को रात्रि 11 बजे से होगा। सहजयोग केंद्र के कॉर्डिनेटर हेमन्त पांसे ने कहा कि यह फिल्म आप सपरिवार अवश्य देखें और अपने रिश्तेदारों आदि को भी देखने के लिए कहें। फिल्म के अंत में परम पूज्य श्री माताजी द्वारा आत्म साक्षात्कार भी दिया जाएगा।
           आत्मसाक्षात्कार पाने के बाद नियमित ध्यान धारणा करने से जीवन संतुलित और तनाव मुक्त हो जाता है ।
            आत्म साक्षात्कार पाने के बाद ध्यान की सहज विधि को जानने के लिए आप 1800 30 700 800 पर कॉल कर सकते हैं  या मध्य प्रदेश के व्हाट्सएप नंबर 89 89 438 338 पर भी व्हाट्सएप मेसेज कर सकते हैं। और हां सहज ध्यान बहुत ही सरल है और पूर्णतः निःशुल्क है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad