अध्यापिका स्व.श्रीमति आरके खेरे स्मृति मे पुरस्कृत होंगी कक्षा 10वीं की प्रतिभावान छात्राएं
विशेष प्रतिनिधि -राजेश खड़से मुलताई।
नगर में सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापिका स्व.श्रीमति आरके खेरे की स्मृति में प्रतिवर्षानुसार कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शिल्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया जाते रहा है। इसी कड़ी में 26 जनवरी को स्व.श्रीमति आरके खेरे के सुपुत्र गगनदीप खेरे के सौजन्य से नगर में कक्षा 10वीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 26 जनवरी के मुख्य समारोह में अतिथियो द्वारा शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा यशवी विनोद सिंह अंगे्रजी माध्यम के द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा में 300 में से 296 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं करोला पब्लिक स्कूल में अध्य्यनरत देव्यानी परसराम कोड़ले ने 300 में से 295 अंक प्राप्त कर द्वितीय व हीनारतन लाल पाठेकर ने 300 में से 293 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया था। उक्त तीनों छात्राओं को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

