मूलताई में पकड़ाया 35 किलो गांजा। नागपुर से उत्तर प्रदेश कार से लेकर जा रहे दो युवक धराए।
फ़ोटो प्ररतीकात्मक✍️ कुलदीप पहाड़े & पाशा खान . . .
मुलताई। नागपुर से उत्तर प्रदेश कार से करीब 35 किलो गांजा लेकर जा रहे दो युवक पकड़े जाने को खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इंदौर की नारकोटिक्स टीम ने गुरुवार दोपहर मुलताई पुलिस की मदद से 1 कार से गांजा की तस्करी करने वाले दो युवकों को दबोचा है। ईनसे करीब 35 किलो गांजा बरामद होने की खबर हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंदौर नारकोटिक्स की टीम को सूचना मिली थी कि नागपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कार से गांजे की तस्करी की जा रही है। बीती रात ही नारकोटिक्स इंदौर की टीम सीधे नागपुर पहुंच गई सूचना के आधार पर जैसे ही तस्करी वाली कार नागपुर से प्रयागराज के लिए निकली टीम ने पीछा शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी टीम ने मुलताई पुलिस को भी कार के नम्बर और कलर सहित दे दी थी। सूत्र बताते हैं कि मुलताई के पास जब 1 ढाबे पर कार रुकी तब मुलताई पुलिस और नारकोटिक्स इंदौर की टीम ने तस्करी कर रहे दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान नारकोटिक्स इंदौर की 7 सदस्यीय और मुलताई पुलिस की टीम ने इनसे करीब 35 किलो गांजा बरामद किया है। यह गांजा पैकेट में भरे होने की जानकारी सामने आई हैं।
मुलताई टीआई सुरेश सोलंकी ने बताया कि हम को सूचना मिली थी नारकोटिक्स टीम ने दो युवकों को मुलताई के पास ढाबे से कार में 35 किलो गांजा के साथ पकड़ा है। खबरों के मुताबिक टीम दोनों युवकों को अपने साथ इंदौर ले गई है। पकड़े गए युवक मध्यप्रदेश के मूल निवासी बताए जा रहे हैं, लेकिन इससे अधिक जानकारी पुलिस नहीं दे रही।

