दस स्नान के साथ हुआ पाच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन
तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरवानी मे वर्धा उदगम स्थल पर गायत्री परिवार द्वारा पाच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण का वाचन किया गया । कथावाचक पंडित सुभाष कुम्भारे जी ने हर हर गंगे घर घर गंगे प्रकल्प को विस्तार से बताया और रात्रिकालीन बेला मे विशाल दीप जलाकर दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया जिसमे ग्राम के सभी परिजन शामिल हुए और उन्होंने मा वर्धा के उद्गम की विस्तृत जानकारी दी । गायत्री परिवार के दुर्गेश भोयरे ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मा वर्धा नदी उद्गम स्थल खैरवानी मे गायत्री परिवार द्वारा तीन दिवसीय प्रज्ञा पुराण का आयोजन किया गया जिसमे गर्भोत्सव संस्कार मुण्डण संस्कार अन्न संस्कार और सभी की मंगलमय कामना हेतू यज्ञ मे आहुतिया समर्पित की । कार्यक्रम मे गायत्री परिवार खैरवानी के ग्राम पटेल किसनलाल हिगवे , सरपँच उमाकांत परिहार , हीरालाल पाठेकर , शिवलाल बुवाडे , राजु बुवाडे भरतलाल परिहार , बाहर गाव से आये गायत्री परिवार के श्रावण धोटे , दुर्गेश भोयरे , अनिल गायकवाड , अशोक माकोडे सहित अन्य गायत्री परिजन शामिल हुए और कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।


