भोपाल - संकल्प नशा मुक्ति केंद्र अवधपुरी भोपाल में हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ महेश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया डॉ महेश सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह देश के नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए संविधान बनाया गया है उसी तरह हमें भी अपने कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए कुछ नियम बनाने चाहिए जिससे हमें नशे से दूर रहने में मदद मिले और हम एक सम्मानजनक जीवन जी सकें। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका श्रीमती निशा राहुल सिंह जी ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशे से बचने के लिए हमें कुछ नियम कायदे बनाने का संकल्प लेना चाहिए जो हमें नशे से दूर रखने में मददगार हो। कार्यक्रम के अंत में केंद्र के काउंसलर श्री विनायक व्यास ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ महेश सिंह, केंद्र की संचालिका श्रीमती निशा राहुल सिंह,विनायक व्यास श्रीमती अनीता व्यास, धर्मेश यादव, हिपेश पटेल, शुभम नागर,सचिन जोशी,मनीष राजपूत,एवं अजय सेंगर, आदि उपस्थित थे।
Random Posts
4/footer/random

