Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

तीन दिवसीय युवा नेतृत्व क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शिविर मूलताई के ताप्ती लान में प्रारंभ।

तीन दिवसीय युवा नेतृत्व क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शिविर मूलताई के ताप्ती लान में प्रारंभ।

✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मूलताई। मा ताप्ती की पावन नगरी मूलताई में किसान विकास ट्रस्ट, राष्ट्र सेवा दल, किसान संघर्ष समिति और डॉ लोहिया समता आदिवासी केंद्र के तत्वावधान में परेगांव रोड स्थित ताप्ती लान में रविवार से तीन दिवसीय युवा नेतृत्व क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। युवा शिविर के शुभारंभ पर पूर्व विधायक डॉ सुनीलम, उत्तराखंड से राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय महामंत्री जबर सिंह वर्मा, महाराष्ट्र मुंबई से बहुजन नारीवादी संगठन एव बहुजन संवाद की संचालिका डॉ लता प्रतिभा मधुकर जी, छिंदवाड़ा से एडवोकेट आराधना भार्गव जी आदि मुख्य वक्ताओं ने विस्तार से भारतीय संविधान और संविधान की प्रस्तावना पर अपने विचार रखे। 
          शिविर में करीब आधा सैकड़ा युवाओ ने भाग लिया जिन्होंने शिविर में उत्सुकता दिखाते हुए बड़ी ही तन्मयता के साथ वक्ताओं को सुना और शिविर में अनुशासन के नियमो को समझा। 

       तीन दिवसीय युवा शिविर में कुल 10 सत्रों में विभिन्न प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे जिससे युवाओ को सोशियल डेमोक्रेसी, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान, जाति धर्म निरपेक्षता, अंधविश्वास, किसान, पर्यावरण, शिक्षा, बेरोजगारी समेत कई विषयों पर चर्चा होगी और जानकारी प्राप्त होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad