सहनगाव मे निकाली कलश यात्रा
प्रभात पटटन के ग्राम सहनगाव मे आज शुबह ठीक 11 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ भगवान राम , लक्ष्मण , सीता ,हनुमान , गणेश जी ,की भव्य झाकिया सजाकर रैली निकाली । समिति के दुर्गेश भोयरे ने बताया कि लगातार हर गाव गाव मे खुसी का पर्व मनाते हुए अयोध्या मे भगवान राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर निधि संग्रह अभियान को लेकर कलश यात्रा और झाकियो के माध्यम से लोगो से मंदिर निर्माण कार्य मे थोडा थोडा अंशदान करने की अपील कर योगदान देने हेतू अपील किया गया । आयोजन मे बडी संख्या मे ग्रामीण सहभागी बने और मासोद क्षेत्र प्रभारी भास्कर मगरदे , दिलीप साहु , विजय घोडकी ,बुधराव माथनकर, महादेव मगरदे, शैलेंद्र घोडकी ने सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया ।


