Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

परिक्रमा यात्रा का हो रहा भव्य स्वागत कही दीप जलाकर तो कही सड़क धोकर किया स्वागत

परिक्रमा यात्रा का हो रहा भव्य स्वागत कही दीप जलाकर तो कही सड़क धोकर किया स्वागत 



मुलताई :- ताप्ती उद्गम स्थल से बिते 14 जनवरी को निकली ताप्ती परिक्रमा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत सत्कार किया जा रहा है पहली बार मेलघाट के जंगल से निकली इस पदयात्रा ने जैसे ही बैरागढ नामक ग्राम में प्रवेश किया ग्रामीणों ने ग्राम के बाहर से ही ढ़ोल ढमाके के साथ यात्रा को पूरे ग्राम का भ्रमण कराया जहाँ सभी घरों के सामने दीप जलाकर ध्वज एवं यात्रियों की आरती उतारी गई इसी प्रकार तुकईथड में भी ग्रामीणों ने भाव विभोर होकर स्वागत किया पद यात्री सुनेंद्र देशमुख  मोरेश्वर धोटे , श्याम गवहाड़े आदि ने बताया कि पूरे गाँव मे यात्रा के स्वागत में ध्वज तोरण से सजाया गया वही घरो के सामने रांगोलो उकेरी गई और लगभग 3 किमी तक सड़क को धोकर पदयात्रियों का स्वागत किया तुकईथड निवासी सोनू भावसार एवं राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि ताप्ती मैया हमारे गाँव के समीप से बहकर हमे सब कुछ दे रही है परंतु आज हमें लगा कि मैया हमारे घरों के सामने से गुजर रही है सभी गाँव वालो ने मिल जुलकर यात्रा का स्वागत किया वही शनिवार पूर्व विधायक मंजू दादू , पूर्व जप अध्यक्ष राहुल जाधव सांसद प्रतिनिधि ने कान्हापुर से भोराघाट तक पदयात्रा की वही सोनू भावसार ने सुबह से शाम तक पदयात्रा की वही मुलताई से पुरुषोत्तम अग्रवाल , सुभाष भावसार ,अजय यादव , योगेश अग्रवाल , सुरेश अग्रवाल , अनूप बारंगे , केशोराव देशमुख , सुरेश पोणिकर  चिन्टू खन्ना ने भोराघाट पहुँच कर यात्रियों का हौसला बढ़या और नावथा तक पदयात्रा निकली ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad