कल 23 फरवरी को कामधेनु नगर, नेहरू वार्ड मूलताई में सुंदरकांड का भव्य आयोजन।
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मूलताई। नगर के कामधेनु नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन 23 फरवरी, दिन मंगलवार को शाम 5.00 बजे से नेहरू वार्ड कामधेनु नगर में हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर किया गया है। इस अवसर पर सुंदर कांड पवन साहू के मुखरबिंद के द्वारा रखा गया है, जिसमे सभी नगरवासियों से अपने मित्रगण सहित पहुंचने का आग्रह किया गया है। सुंदर कांड के बाद कार्यक्रम में भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया है।


