मूलताई हाईस्कूल ग्राउंड पर 27 फरवरी से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता।
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मूलताई। मां ताप्ती क्रिकेट क्लब मुलताई द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया जा रहा है।
कमेटी के सदस्यों द्वारा हाई स्कूल ग्राउंड पर पहुंच कर ग्राउंड का निरीक्षण किया गया एवम निर्णय लिया गया कि आगामी 27 फरवरी 2021 से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 21 हजार का रखा गया है वहीं द्वितीय इनाम 11 हजार का रहेगा।
कमेटी के युवाओ में गौरव साबले गगन साहू सौरभ दुबे गजेंद्र साहू भूपेश साहू राहुल घोड़की रोहित मराठा स्वराज पवार शिवा सलामे नीलेश जयसवाल शुभम मालवी अभिषेक धार्मिक शिवम् मोंटू भीकोंडे उदय सोनी नरेन्द्र जैन आदित्य राठौर पवन जैन अमित कुमार लोकेश गिरे दीपेंद्र पठाडे आदि युवा सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने मौजूद रहेंगे।

