51 किलो का केक काट कर मनाया हजरत तकिया वाले बाबा रहमतुल्लाह अलेह का उर्स।
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मुलताई । हजरत तकिया वाले बाबा रहमतुल्लाह अलेह का दो रोजा अजीम ओ शान उर्स 51 किलो का केक काट कर मनाया गया। इस मुबारक मौके पर 40 किलो का हलवा भी बांटा गया। उर्स का कार्यक्रम तारीख 18 फरवरी और 19 फरवरी को दो दिन मनाया गया। उर्स मुबारक के मौके पर शाने ताज कमेटी के द्वारा तारीख 18 फरवरी को बस स्टैंड मुलताई से शाही संदल निकाला गया एवं तारीख 19 फरवरी को लंगर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने लंगर चखा। 51 किलो का केक अंसार अहमद एवं शाह अल्वी एसोसिएशन के जानिब से बांटा गया।

