वायगाव मे गायत्री परिवार द्वारा दीप महायज्ञ का आयोजन सम्पन्न।
प्रभात पटटन वि.ख.के वायगाव मे श्री राम मंदिर परिसर मे गायत्री परिवार बाल संस्कार शाला वायगाव के बालक बालिकाओ ने श्री राम मंदिर समिति अध्यक्ष श्री पंढरीनाथ पाटनकर के जन्मदिन के अवसर पर सैकडो दीप जलाकर दीप यग्य का भव्य आयोजन किया । आयोजन मे श्री पाटनकर को ब्लॉक कॄषक सलाहकार समिति चैयरमेन नियुक्ति पर सभी ने बधाई देते हुए बडी संख्या मे ग्रामीण युवा और बालक बालिकाओ ने बढ चढ कर भाग लिया और दीप यग्य के माध्यम से लोगो को धार्मिक एकता और विस्वास से जोड़ने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर अतिथि नरेश बोडखे , पाडुरंग चढोकार , बालकिशन भोयरे, गोपीनाथ महाल्ले , श्रावण धोटे , दुर्गेश कुमार भोयरे, तरूण दरवाई शिक्षक, दीपक कुमार उकण्डे ,मनोहर चौरे ,नरेश साहु ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया । दुर्गेश भोयरे ने सभी को आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार अभियान की तैयारीयो को लेकर चर्चा की अन्त मे बच्चो और अतिथियो का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम सम्पन्न कराया ।

