Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

No title

 मोबिलाइजर चयन प्रक्रिया से नाराज स्वच्छाग्राहीओ ने जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा


✍अनुप शिन्दे

आठनेर। आठनेर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रही मोबिलाइजर चयन प्रक्रिया से नाराज स्वच्छाग्राहीओ ने जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर हाई कोर्ट में चल रही भर्ती प्रक्रिया के केस से अवगत कराया है।स्वच्छाग्राहीयों द्वारा हाई कोर्ट जबलपुर में दिनांक 4/2/21 को ग्राम पंचायतों में हो रही मोबिलाइजर भर्ती रुकवाने की याचिका दर्ज कराई गई थी जिसकी सुनवाई दिनांक 8 मार्च 2021 को होनी है तब तक के लिए चयनित हुए मोबिलाइजरों की नियुक्ति नहीं कराने के संबंध में हाई कोर्ट जबलपुर में याचिका विचाराधीन है। जिसको लेकर के 5 सालों से ग्राम पंचायतों में स्वच्छाग्राही के पद पर अपनी सेवा दे रहे स्वच्छाग्राहीयों ने पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंप कर साथ ही संगठन के निर्देशन प्राप्त होने के बाद आज जनपद पंचायत आठनेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट का आदेश आने तक रोकने की मांग ज्ञापन में सम्मिलित की गई है।साथी पहली प्राथमिकता मोबिलाइजर पद हेतु बीते 5 सालों से सेवा दे रहे स्वच्छाग्राहीयों को देने की मांग भी ज्ञापन में सम्मिलित की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad