खंबारा टोल पर बिना फास्ट टैग वालों की लगी भीड़ ।
मुलताई कल रात से संपूर्ण भारतवर्ष में फास्ट टैग प्रारंभ कर दिया गया है जिसके चलते आज टोल प्लाजा पर जमकर बिना फास्ट टैग वालों की भीड़ लगी। आज बसंत पंचमी होने के कारण बहुत से विवाह समारोह संपन्न होने थे जिसको लेकर आने जाने वालों की भीड़ आज टोल प्लाजा पर देखने को मिली.
जिन लोगों के फास्ट टैग नहीं बने हैं उन लोगों से टोल प्लाजा पर डबल की वसूली की गई भीड़ को देखते हुए प्लाजा मैनेजर ने मुलताई थाने से पुलिस बल को भी बुला लिया था.

