बड़ा हादसा टला - मूलताई में स्कूटी को रौंदते हुए चढ़ा ट्रेक्टर।
Big accident averted - Tractor climbed scooting Scooty in Mooltai. See how Scooty was removed.
मूलताई। नगर में शुक्रवार करीब 10 बजे अम्बेडकर चौक से गाँधीचौक रोड़ पर पूर्व एक ट्रैक्टर पानी का टैंकर लेकर पहुचा, ड्राइवर ट्रेक्टर से नीचे उतर कर टैंकर खाली करने के लिए पाइप लगा ही रहा था कि अचानक वह ट्रेक्टर आगे बढ़ गया जिसके चलते सामने खड़ी दो स्कूटी उसकी चपेट में आ गयी। दोनों स्कूटी में से एक स्कूटी को मामूली खरोच आई लेकिन दूसरी स्कूटी पूरी तरह ट्रेक्टर के नीचे दब गई। ट्रेक्टर को आगे बढ़ता देख पास ही खड़े बाल्या ने पास खड़े छोटे बच्चे को दूर किया और ट्रेक्टर को रोकने के लिए ब्रेक दबाया। जिसके बाद ट्रेक्टर रुक गया अन्यथा सामने खड़ी चारपहिया वाहन को भी नुकसान सम्भव था।


