Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

नौगज्जी रहमतुल्लाहअलेसलाम के उर्स मुबारक पर निकाला संदल चढ़ाई चादर।

 नौगज्जी रहमतुल्लाहअलेसलाम के उर्स मुबारक पर निकाला संदल चढ़ाई चादर।



मूलताई। क्षेत्र की प्रख्यात नौगज्जी बाबा की दरगाह जो पूरे भारत देश मे बताया जाता है कि बहुत कम दरगाह है जो नौ गज (27 फुट) लंबाई की है , जिसमे से एक ग्राम बरखेड में स्थित है, जो कि सभी धर्मो के लोगो की आस्था का केंद्र है, जहा हिन्दू मुश्लिम सभी धर्मों के लोग अपनी अपनी मुरादे मांगने आते है और नौगज्जी बाबा भी सभी की मांगी मुरादे पूरी करते है। इस स्थान पर हिन्दू धर्म की देवीयो के मंदिर भी है और बाबा की दरगाह भी यही है, यह स्थान धार्मिक सौहार्द का स्थान है।



आज उर्स के अवसर पर ग्राम बरखेड में विभिन्न स्थानों से बाजे गाजे के साथ सन्दल निकाला गया जिसके बाद बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ा कर लंगर बांटा गया। उर्स के मुबारक अवसर पर आस पास से सैकड़ो की तादात में लोग एकजुट हुए। 
   इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनिल साहू, उपाध्यक्ष सुभाष सरोदे, कोषाध्यक्ष दिनु बुआडे, सचिव घनश्याम गोलू पारदी, हशन शाह, दुर्गेश बारी, विजय मोहबे, राजकीरण मदने, विशाल बारी, आरिफ शाह, ताराचंद सरोदे आदि सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad