Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग न्यूज - आंठवा मिल के पास तेज गति से आ रही फौजदार बस डंपर से टकराई, दस लोग घायल।

ब्रेकिंग न्यूज - आंठवा मिल के पास तेज गति से आ रही फौजदार बस डंपर से टकराई, दस लोग घायल। 



ब्रेकिंग न्यूज़ आठवां मिल के पास बस और डंपर की भीड़त लगभग 10 लोग घायल अत्यधिक तेज गति से चल रही थी बस

 बेतूल लगभग 1 घंटे पहले भोपाल से बैतूल की ओर आ रही तेज रफ्तार से फौजदार बस सर्विस एक बस एमपी 05/P0255 पाढर के पास आठवां मिल जोड़ पर एक डंपर से  आमने सामने टकरा गई जिसमें लगभग 10 यात्रियों को चोटें आई है जिन्हें एंबुलेंस 108 तथा बॉर्डर हंड्रेड डायल की सहायता से जिला चिकित्सालय बैतूल लाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है बस में बैठी सवारी गोदावरी वनखेड़े भोपाल से मुलताई जा रही थी उन्होंने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी अचानक डंपर सामने आ गया और ट्रक बस टकरा गई उक्त महिला के हाथ में चोट आई है उसे। प्रकाश महेश शर्मा होशंगाबाद से बेतूल आ रहे थे उन्होंने भी बताया कि बस चालक अत्यधिक तेज गति बस चला रहा था अचानक  डंपर सामने आ जाने पर आमने-सामने टकरा गई और यह हादसा हो गया।

प्रारंभिक सूचना के आधार पर लगभग 10 लोगों से भी ज्यादा लोगों को चोट लगी है

यह प्रारंभिक जानकारी है पूरी जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा

 पुलिस का कहना

  पाढर चौकी प्रभारी विनोद शंकर यादव ने बताया कि लगभग 10 लोगों को चोटे आई है जिसमें से एक महिला को थोड़ी अधिक छोटे आइए सभी को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया बस एवं डंपर के चालक फरार हो गए हैं मामला पंजीबद्ध विवेचना की जाएगी


Breaking News - Ten people were injured when a fast-moving bus collided with a dumper near Aathwa Mill.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad