सीधी में हुई बस दुर्घटना में मारे गए लोगो को दी गयी श्रद्धांजलि।
मूलताई। नगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा सीधी में हुई बस दुर्घटना में मारे गए लोगो को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। जिसमे मूलताई विधायक पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यह एक बहुत ही दर्दनाक दुर्घटना है, इसमे जिन लोगो ने अपने परिवारजनों को खोया है इस दुःख की घड़ी में हम सभी उनके साथ है।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

