हीड़ली में चोरी की घटना को अंजाम देने वाल आरोपी गीरफ्तार बंदूक भी जप्त ।
✍️ अनुप शिन्दे
आठनेर। आठनेर पुलिस ने चोरी करने वाले एक सातीर चोर को गीरफ्तार कर लिया है जिसके पास से चोरी की गई मोटर पाईप सहित बिना लाइसेंस की नाल वाली बंदुक बरामद की गई जिसमें अभी बंदुक को लेकर आठनेर पुलिस बल द्वारा अतीम व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है मामला आठनेर थाना में दिनांक 13/02/2021 को प्रार्थी विनोद/लक्ष्मण धुर्वे जाती गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी दुर्गा नगर हिड़ली ने मोटर व अन्य कृषि उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट आठनेर थाने में दर्ज कराई थी जिसे थाने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आठनेर पुलिस थाना प्रभारी डीएस टेकाम द्वारा टिम गठित कर तपतीष सुरू कर दी गई आठनेर पुलिस से सब-इंस्पेक्टर हैमन्त पांडे, प्रधान आरक्षक नरेश रघुवंशी,व संग्राम सिंग द्वारा रणनीति बनाकर मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी गई जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश का पालन करते हुए प्रकरण के आरोपी माधो/सूरत ऊईके जाति गोंड उम्र 26 वर्ष को हिंडोली कालु घाट कूडां रैयत से
पुलिस बल आठनेर द्वारा गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की गई जिसमें चोरी की बात कबूलते हुए मोटर, मोटर पाइप मे लगे चार लोहे के बैंड, फुटबॉल पाइप 2 इंच, स्प्रिंकलर पाइप काले रंग के 4 नग
2.5 इंच, लोहे का एक पाइप 2 इंच चोरी कर अपने खेत में बने मकान में छुपाना बताया गया जिसमें जब्ती के दौरान एक सिंगल भरमार बंदूक भी मिली इसके बारे में पूछने पर लाइसेंस नहीं होना बताया गया आरोपी के खिलाफ मौके पर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का मामला कायम किया जाकर। आरोपी को दिनांक 16/02/2021 को भैंसदही न्यायालय में पेश किया गया। कार्यवाही में आठनेर थाना प्रभारी निरी. दादू सिंह टेकाम, उप निरीक्षक हेमंत पांडे, प्रधान आरक्षक नरेश रघुवंशी, हरिकृष्ण प्रजापति व संध्या धुर्वे कि अहम भूमिका रही

