Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल में कांग्रेस ने निकाली किसान जागृति रैली। बढ़ती महंगाई और कृषि कानून का किया विरोध।

बैतूल में कांग्रेस ने निकाली किसान जागृति रैली। बढ़ती महंगाई और कृषि कानून का किया विरोध।


✍️कुलदीप पहाड़े/पाशा खान. . .
बैतूल। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में बढ़ती डीजल पेट्रोल की कीमतों के मद्देनजर एवं केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी कानून और बैतूल जिले में विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एक किसान जागृति रैली निकाली जिसमें जिले भर से कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। किसान जागृति पदयात्रा कृषि मंडी बडोरा से प्रारंभ होकर सदर होते हुए कोठी बाजार डागा हाउस के सामने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सीमेंट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पदयात्रा में प्रदेश प्रभारी सीपी मित्तल, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, मुलताई विधायक एवं पूर्व मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे सहित जिलेभर से आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसान जागृति पदयात्रा से केंद्र सरकार को जगाने का प्रयास किया। सभी कांग्रेस के बड़े नेताओं ने लल्ली चौक पर जनता को संबोधित भी किया और सभी ने केंद्र की सरकार को खूब कोसा और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad