Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

छेड़छाड़ से तंग 11वीं की छात्रा ने जान दी:सुसाइड नोट में स्कूल आते-जाते रास्ता रोकने वाले कॉलोनी के ही लड़के का नाम।




भोपाल।  छेड़छाड़ से परेशान होकर 11वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। 16 साल की नाबालिग ने सुसाइड नोट में कॉलोनी के ही एक लड़के का नाम लिखा है। आरोपी 12वीं में पढ़ता है और छात्रा का सीनियर है। स्कूल आते-जाते समय वह छात्रा को रोक लेता था। छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

निशातपुरा TI महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल पीपुल्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मर्ग की सूचना अस्पताल से मिली। इस पर पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने लिखा है कि वह मोहल्ले में ही रहने वाले 18 वर्षीय संदीप के कारण ही जान दे रही है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है।

बेटी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए परिजन, लेकिन नहीं बचा पाए जान
TI ने बताया कि लड़की के पिता सरकारी दफ्तर में बाबू हैं। सोमवार रात परिजन घर पर ही थे। तभी गुस्से में घर पहुंची नाबालिग ने अपने कमरे में पहुंचकर अंदर से दरवाजा लगा लिया। परिजन दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इससे पहले कि वे दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचते, वह फंदा लगा चुकी थी। जैसे-तैसे परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी के पिता मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं

आरोपी संदीप की उम्र 18 साल से थोड़ी ज्यादा बताई जाती है। TI चौहान ने बताया कि संदीप 12वीं क्लास में पढ़ता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह परिवार का लालन पालन करते हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें संदीप की हरकतों के बारे में पता तक नहीं है। पता चला है कि आरोपी संदीप कई दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था।

पुलिस में अब तक नहीं की थी शिकायत

TI चौहान ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि संदीप कई दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह उसका पीछा करता था और स्कूल आते-जाते उसका रास्ता रोक लेता था। उन्होंने बेटी को भी उससे दूर रहने को कहा था। इसके बाद भी वह उनकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। हालांकि अब तक किसी ने भी पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad