Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भीषण हादसा। ग्वालियर में आटो रिक्शा और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत, आरटीओ सस्पेंड।




 ग्वालियर में आटो रिक्शा और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत, आरटीओ सस्पेंड

ग्वालियर, Gwalior Road Accident। ग्वालियर के पुरानी छावनी थानान्तर्गत आनंदपुरम ट्रस्ट के सामने आटाे रिक्शा और बस की टक्कर में 13 लाेगाें की माैत हाे गई। ये महिलाएं पुरानी छावनी स्टाेन पार्क में स्थित पाेषण आहार की किचन से काम करके लाैट रही थी। घटना की सूचना मिलते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर भी पीएम हाउस पहुंचे और मृतकाें के परिजनाें काे चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दिए जाने की घाेषणा की है। उधर परिवहन मंत्री गाेविंद सिंह ने इस घटना के बाद आरटीआे एसपीएस चाैहान काे सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही आयुक्त काे इसकी जांच के निर्देश भी दिए है

जानकारी के मुताबिक हादसे में मरने वालों में आटो रिक्शा में सवार 12 महिलाएं और चालक शामिल हैं। इन महिलाओं काे पाेषण आहार ठेकेदार ने मंगल दिवस पर खाना बनाने के लिए ठेकेदार ने बुलाया था। महिलाएं दो आटो रिक्शा में वापस घर लौट रही थीं, लेकिन एक आटो रास्ते में खराब हो गया और ये सभी एक ही रिक्शा में सवार हो गईं। इसके बाद बाद आगे चलकर वाहन एक बस से टकरा गया। हादसे के बाद कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी अमित संघी ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसा आनंदपुरम ट्रेस्ट के सामने हुए, आटो रिक्शा ग्वालियर से जा रहा था और बस मुरार से आ रही थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने रास्ते पर चक्काजाम भी कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां मृतकों के परिजनों की भीड़ लग गई है।

आरटीओ काे किया सस्पेंडः सीधा हादसे के बाद परिवहन विभाग ने कुछ दिन ओवरलाेड वाहनाें पर कार्रवाई करके इतीश्री कर ली। जाे आटाे दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें भी क्षमता से अधिक सवारी भरी हुई थी। इस घटना काे लेकर परिवहन मंत्री गाेविंद सिंह ने दुख जताया है, साथ ही आरटीआे काे सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि ग्वालियर में बस और आटो में टक्कर से हुए भीषण हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित होने से बहुत दुःख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति! मैं और प्रदेश की जनता दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ है। वे स्वयं को अकेला ना समझें। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी।

हादसे में इनकी हुई माैतः गीता राठाैर पति बंटी राठाैर उम्र 37 निवासी शिव कालाेनी, अनीता पति महेश पाल उम्र 37, ऊषा पति गिर्राज राठाैर उम्र 43 साल, निवासी शिव कालाेनी, आशा पति अवध किशाेर राठाैर उम्र 45 साल निवासी गदाईपुरा, ऊषा पति काेमर जाटव उम्र 37 साल निवासी जडेरूआकलां, राजेंद्र पति प्रकाश सिंह उम्र 40 साल निवासी जडेरूआकलां, मायादेवी पति रामअवतार प्रजापति उम्र 65 साल निवासी पिंटाे पार्क, हटकाे बाई पति बाबूलाल बाथम उम्र 65 साल निवासी पिंटाे पार्क, धर्मेंद्र पुत्र हरदयाल परिहार उम्र 35 साल निवासी प्रीतम विहार कालाेनी, मुन्नी पाल निवासी पिंटाे पार्क, गुड्डी उम्र 40 साल, लक्ष्मी पति केशव उम्र 27 साल निवासी जडेरूआ की हादसे में माैत हाे गई।



राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा, ग्वालियर में आज सुबह भीषण सड़क हादसे में कई लोगो के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है वे सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad