✍️कुलदीप पहाड़े/अलताफ अहमद . . .
मुलताई। दिनांक 24.03.2021 को मुखबीर की सूचना के आधार पर स्टॉफ को साथ रखकर मुलताई से छिंदवाडा रोड , ग्राम घाटपिपरिया के आगे 01 कि . मी . दूरी पर रूके । रात्रि 11 बजे छिंदवाड़ा की ओर से एक सफेद महिंद्रा मैक्स आते दिखाई दी , जिसे रोकने की कोशिश की गई , परन्तु वाहन चालक वाहन को तेजी से भगाने लगा । वाहन का पीछा किया गया तो वाहन चालक ने ग्राम घाट पिपरिया की ओर रिलायंश टावर के पास जीप नाले में डाल दी और वाहन छोडकर भागने लगा । वाहन चालक का पीछा किया गया किन्तु पकड़ में नहीं आया । वाहन महिंद्रा मैक्स जीप क्रमांक MP20 HA 3900 में देखने पर सागौन चरपटे 16 नग भरी हुई थी । मौके के फोटोग्राफ लिये गये , वाहन को ट्रेक्टर की सहायता से बाहर निकाला गया और वाहन को चरपटों सहित परिक्षेत्र कार्यालय लाया जाकर नापजोक किया । सागौन चरपट 16 नग 0.472 घ.मी. एवं वाहन महिंद्रा मैक्स जीप क्रमांक MP20 HA 3900 का म.प्र . वनोपज ( व्यापार विनिमयन ) अधिनियम 1969 की धारा 5,15,16 , म.प्र . अभिवहन ( वनोपज ) नियम 2000 के नियम 3 , भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 , 42 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 463/73 दिनांक 24.03.2021 जारी कराया गया है । प्रकरण में जप्त वाहन महिंद्रा मैक्स जीप क्रमांक MP20 HA 3900 को राजसात् करने हेतु प्राधिकृत अधिकारी एवं उपवनमण्डलाधिकारी मुलताई ( सा . ) को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है ।
Mahindra Max, carrying 16 pieces of teak, caught near Ghatpiriya. The forest department seized the vehicle including teak.


