बड़ी खबर - मुलताई में पटवारी ने 20 हजार एवं तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी - एडवोकेट महेश राठौर। आज ही भीमपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया है तहसीलदार।
खबर बैतूल जिले के मुलताई से सिविल कोर्ट के वकील ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री हरसिमरन प्रीत कौर को आवेदन देकर पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
वकील ने बताया कि वेंकट राव वगैरह बनाम बाबूराव वगैरह का एक मामला तहसीलदार मुलताई के यहां पंजीबद्ध है. उक्त प्रकरण में पटवारी द्वारा फर्द बटान पेश करने के मुझसे ₹20000 मांगे गए हैं. एवं पटवारी द्वारा कहा गया कि तहसीलदार साहब तो ₹50000 की मांग कर रहे हैं.
वकील द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवेदन देकर मांग की गई है कि तहसीलदार एवं पटवारी मुलताई के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में दोनों के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई करें अन्यथा अन्य पक्षकारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
मूलताई अनुविभागीय अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके पास शिकायत प्राप्त हुई है जिस पर दोनों पक्षो को सुनने के लिए बुलाया गया है।
वकील महेश कुमार राठौड़ द्वारा शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया गया है.
Big news - allegations of bribe on Patwari and Tehsildar of Multai. Today, the tehsildar is caught red handed taking bribe in Bhimpur.



