Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

नाबालिक लड़के को जबरदस्ती पिलाई सिगरेट और चटवाए जूते, 2,000 रुपये के लेनदेन का था मामला।

नाबालिक लड़के को जबरदस्ती पिलाई सिगरेट और चटवाए जूते, 2,000 रुपये के लेनदेन का था मामला।



जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। दरअसल यहाँ पैसो के विवाद में एक 17 साल के लड़के की पिटाई हुई है। इस मामले में लड़के के साथ दरिंदगी किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है इस मामले में लड़के को जबरदस्ती सिगरेट पिलाई गई और उसके बाद उससे जबरदस्ती जूते चटवाए गए। फिर उसे मारा-पीटा भी गया। यह पूरा मामला केवल और केवल 2,000 रुपये को लेकर हुआ था। इस मामले में चार आरोपी रहे जो पीड़ित को नयागांव इलाके के एक मैदान में ले गए थे। यहां उन सभी में से एक ने पीड़ित को कई बार थप्पड़ मारे, जबकि दूसरे ने उसे सिगरेट पिलाने की कोशिश की। वहीं सभी ने उससे अपने जूते साफ करने और चाटने के लिए मजबूर किया। इस मामले में अब तक पुलिस ने चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 20 वर्षीय दीपक पासी के रूप में की गई है। कहा जा रहा है सभी पर अपहरण और हमले का आरोप लगाया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी सहदेव साहू ने कहा है कि, 'विवाद दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ।'

इस मामले में आगे उन्होंने बताया, 'पीड़ित लड़का जब गुरुवार रात को घर नहीं आया तो घरवालों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया।' फिलहाल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad