एक और अंधे कत्ल का खुलासा , जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुलताई एसडीओपी सुश्री नम्रता सोंधिया के कुशल कार्य शैली एवं तत्परता से 3 साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा आरोपी पुलिस की हिरासत में
बैतूल, बैतूल पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमति श्रद्धा जोशी के निर्देशन में एसडीओपी मुलताई सुश्री नम्रता सोंधिया सोंधिया की कुशल कार्य शैली एवं तत्परता से आज फिर एक अंधे कत्ल का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की याद हो की कल ही 8 दिन पूर्व हुए मुलताई थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड पर भी एसडीओपी श्री नम्रता सोंधिया ने खुलासा कर अपने कार्य शैली का परिचय दिया ओर 8 दिनों में दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया आज फिर उन्होंने 3 वर्ष पुराने एक कत्ल का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है
(2018) 3 वर्ष पुराने अंधे कत्ल का था यह मामला
बोरदेही पुलिस द्वारा 3 साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा , हत्या के आरोपी गिरफ्तार थाना बोरदेही पुलिस में दिनांक 15.05.2018 को थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडरई में मृतिका फूलमत बाई की हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार कर अंधे कत्ल का खुलासा करने मे सफलता प्राप्त की है । घटना का विवरण : थाना क्षेत्रांर्गत दिनांक 16/5/18 को प्रार्थी प्रकाश पिता ललसू उईके उम्र 29 साल निवासी ग्राम पिण्डरई की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 25/18 धारा 174 जाफो का कायम कर जाँच मे लिया गया जांच के दौरान मृतिका फूलमत बाई की मृत्यु शरीर पर आई हम्माली का हुक की चोट एंव पहनी हुई साडी से मृतिका का गला घोटकर हत्या करने के कारण मृत्यु होना पाया गया जाँच पर अपराध क्र 117/18 धारा 302 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया बाद हत्या के आरोपी तलास पतारसी के दौरान आज दिनाँक 25/03/2021 मुखबिर व्दारा सूचना मिली की घटना के समय रामराव पिता सुखराम जगदेव शिवराज पिता फकीर बिहारे , अंजु पिता झुम्मक बिसंटे नजरपुर ढाने मे दारू पी रहे थे तभी कुछ देर बाद फूलमत बाई वहा से चली गई फिर रामराव ने शिवराज ओर अंजु से बोला की आज इसके साथ कुछ करते है तीनो फूलमत बाई के पीछे गये तीनो को देखकर फूलमत बाई संदीप पटेल के खेत मे चली गई रामराव ने फूलमत को अकेली देखा तो उसके साथ छेडखानी करने लगा उसने मना किया तब रामराव जबरजस्ती उसको पकड़ने लगा तब तीनो ने मिलकर फूलमत बाई को पकड़ा तो वह जोर - जोर से चिल्लाने लगी ओर कहने लगी की अब मे गाँव वालो को बताउँगी ओर रिर्पोट करूँगी तब इस बात से डरकर रामराव ने हम्माली वाले हुक से फूलमत बाई को मारा तो वह ओर चिल्लाने लगी तो शिवराज ओर अंजु ने उसे जमीन पर पटक दिया और दोनो ने हाथ पकड लिये रामराव ने तब फूलमत बाई की पहनी हुई साडी से गला घोटकर हत्या कर दी घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद ,
श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक श्रृध्दा जोशी , श्रीमान अनुविभागीय अधीकारी सुश्री नम्रता सोंधिया के द्वारा थाना प्रभारी बोरदेही को निर्देशित किया गया जिनके व्दारा विशेष टीम गठित कर आरोपीयो की तलाश कर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय आमला पेश किया गया । व फरार आरोपी रामराव पिता सुखराम जगदेव की तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा । नाम मृतिका : - फूलमत पति ललसू उईके उम्र 45 साल निवासी ग्राम पिंडरई नाम आरोपीगण : -1.शिवराज पिता फकीर बिहारे उम्र 37 साल निवासी ग्राम पिंडरई 2.अंजु पिता झुम्मक बिसंद्रे उम्र 47 साल निवासी ग्राम बिछुआ फरार आरोपी : - रामराव पिता सुखराम जगदेव निवासी नरसुला थाना लावाघोगरी जिला छिंदवाडा उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे , उनि नेपाल सिंह ठाकुर , सउनि एसआर मांडवी , प्रआर .310 राजेश कोडले , प्रआर .391 वलवीर मर्सकोले , प्रआर . 47 राजकुमार , प्रआर 447 अशोक ठाकुर , 290 रेशम पवार , आर 0 608 सुभाष मंडलोई , आर .50 संजय बैन , आर . 594 मिथलेश , आर .580 हेमंत , मआर .471 रोशनी , आर . चालक क्र 667 सेवाराम , की सराहनीय भूमिका रही ।

