Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

त्यौहारों को लेकर पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न। इस बार मेघनाथ मेला नही लगेगा, घर पर ही रहकर मनाए होली।

त्यौहारों को लेकर पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न।


मूलताई - जिले में कोरोना संक्रमण की बढती दूसरी लहर को देखते हुये और त्योंहारों को मध्येनजर रखते हुये अनुविभागीय अधिकारी हरसिमरन प्रीत कौर द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों, नगर पालिका एव पुलिस विभाग के अधिकारियों की स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाकर विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन के माध्यम से गणमान्य नागरिकों से निवेदन किया गया है कि आगामी त्योहार होली आ रही है कोरोना के चलते शासन द्वारा "मेरा घर मेरी होली" की थीम पर सभी को अपने ही घर में रहकर होली मनानी है। ताकि कोरोना संक्रमण से निपटकर स्थिति को नियंत्रण में रखा जाये। गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को अवगत कराया कि महाराष्ट्र से आवगमन बंद होने के बावजूद भी महाराष्ट्र के लोग मध्यप्रदेश की सीमा में आ रहे है। जिसके कारण संक्रमण का खतरा मंडरा सकता है। मूलताई एसडीएम ने शासन द्वारा कोरोना काल को देखते हुये जारी किये गये दिशा निर्देश गणमान्य नागरिकों के समक्ष रखे। प्रशासन द्वारा निवेदन किया गया कि रात 10-00 बजे तक होलिका दहन कर देवे । त्यौहार घरमें ही रहकर मनाये और मास्क का नियमित प्रयोग स्वयं भी करे तथा अन्य लेागो को भी जागरूक करें। बैठक में एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया, नगर पालिका सीएमओ नितिन बिजवे, थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी, सहायक उपयंत्री आर सी गवहाड़े, नगर रक्षा समिति के सदस्य आदि नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad