Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

एक दुकान में एक समय मे केवल 5 ग्राहकों को मिलेगा प्रवेश। 2 गज दूरी का पालन आवश्यक वरना दुकान होगी सील। जिले में कोरोना संक्रमण रोकने नए निर्देश जारी।

एक दुकान में एक समय मे केवल 5 ग्राहकों को मिलेगा प्रवेश। 2 गज दूरी का पालन आवश्यक वरना दुकान होगी सील। जिले में कोरोना संक्रमण रोकने नए निर्देश जारी।


बैतूल, 12 मार्च 2021
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने बैतूल शहर एवं जिले में विगत दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों में हो रही वृद्धि तथा पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की अधिकता को देखते हुए जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तत्काल आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाने के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने अपने निर्देशों में कहा है कि महाराष्ट्र एवं अन्य जिलों से आने वाले आमजन जो अनुविभाग बैतूल के अंतर्गत आ रहे हैं, उन व्यक्तियों की जानकारी रखी जाए। साथ ही सभी आने वाले व्यक्तियों का तापमान चेक कराया जाए। जांच के दौरान संदिग्ध/गंभीर लक्षण वाले व्यक्ति को क्वारेंटाइन करने एवं स्वस्थ/लक्षण रहित व्यक्ति को सात दिवस के लिए होम क्वारेंटाइन किया जाए।
उन्होंने बताया कि प्राय: यह देखा गया है कि प्रत्येक दुकान/प्रतिष्ठान के स्वामी/प्रबंधकों द्वारा दो ग्राहकों के बीच की दूरी छह फीट (2 गज की दूरी) नहीं रखी जा रही है। साथ ही एक समय में दुकान/प्रतिष्ठान में 5 से अधिक ग्राहकों को प्रवेश दिया जा रहा है। ग्राहकों एवं प्रतिष्ठानों के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही महाराष्ट्र एवं अन्य जिलों से आने वाले आमजनों की जानकारी भी नहीं रखी जा रही है, जिस कारण भविष्य में कोविड-19 के संक्रमण में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना बनी हुई है।
कलेक्टर ने कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत शासन के द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर नगर/ग्रामीण मुख्य बाजार/सब्जी बाजार एवं भीड़ वाले एरिया में बिना मास्क वालों पर तथा दुकानों में कोरोना बचाव के कार्य के प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार/थाना प्रभारी एवं नगरपालिका अधिकारी को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि कोविड-19 के संक्रमण में हो रही वृद्धि को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad