Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आठनेर दक्षिण वन मंडल मोर्शी आठनेर रेंज अंतर्गत पाट सर्किल नढा अंबा देवी मन्दिर जंगल क्षेत्र के 500 हेक्टेयर में आग से जंगल की वन संपदा को बडा नुकसान ।

 आठनेर दक्षिण वन मंडल मोर्शी आठनेर रेंज अंतर्गत पाट सर्किल नढा अंबा देवी मन्दिर जंगल क्षेत्र के 500 हेक्टेयर में आग से जंगल की वन संपदा को बडा नुकसान ।  


✍अनुप शिन्दे

आठनेर । दक्षिण वन मंडल मोर्शी आठनेर रेंज अंतर्गत पाट सर्किल नढा अंबा देवी मन्दिर जंगल क्षेत्र मुर्गा देव तेलखंड के कम्पाउन्ड नंबर 637/38/39/ में आग की लपटे लगातार बढ़ रही है तीन दिनों से लगी आग की सुचना होने के बावजूद पाट डिप्टी रेंजर अशोक गढ़वाल चौकीदार वन रक्षक अभी भी स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। रविवार को भी जंगल क्षेत्र में आग की लपटे का धुआं दूर दूर तक दिखाई दे रहा है । मामले में देखा जाए तो डिप्टी रेंजर चौकीदार द्वारा बड़े प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। 

इन जंगल में ज्यादा नुकसान की खबर। 

दक्षिण वन मंडल अंतर्गत पाट सर्किल में ज्यादा नुकसान की पुख्ता खबर मिली है यहां पर प्रसिद्ध देवी स्थल अंबा धाम के पास स्थित मुर्गा देव तेलखंड में ज्यादा जंगल क्षेत्र जलकर राख हुआ है और आग की लपटे लगातर बढ़ रही है।


वन संपदा को बडा नुकसान। 


जंगल क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना के बाद अभी भी वन विभाग सोया हुआ है आग बुझाने के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं यहां पर आग की भेंट चढ़ चुके किमती सागौन के पेड़ एवं अन्य संपदा को बडा नुकसान हुआ है।। 


आग लगने की सुचनासेटेलाइट से मिली फिर भी लापरवाही।

वन विभाग मुलताई एसडीओ जीएल जौवार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की आग लगने की सुचना सही है विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं अभी भी आग काबू पर काबू पाने की कोशिश जारी है। 

मुझे जानकारी नहीं है।। 

जंगल क्षेत्र में आग किस कम्पाउन्ड में लगी है इसकी मुझे जानकारी नहीं है। 

मामले में वन रक्षक से जानकारी लेता हूं। 


अशोक गढ़वाल डिप्टी रेंजर पाट नाका दक्षिण वन मंडल मोर्शी आठनेर। 

आग बुझाने के प्रयास । 

दक्षिण वन मंडल की पाट सर्किल में लगी आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे संबंधित डिप्टी रेंजर चौकीदार वन रक्षक को आग बुझाने निर्देश दिए हैं। 

जीएल जौवार वन विभाग एसडीओ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad