Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

दलित के घर भोजन करने को लेकर शर्मा जी और गुप्ता जी में भिड़ंत। BJP प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पहुचे थे भोजन करने। video viral

दलित के घर भोजन करने को लेकर सिंधिया समर्थक और भाजपा जिलाध्यक्ष में भिड़ंत। BJP प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पहुचे थे भोजन करने।




2018 के विधानसभा चुनाव जिले की सभी छह सीटें गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से सिंधिया व उनके समर्थक नेताओं को भाजपा में लाकर सरकार तो बना ली। लेकिन सिंधिया समर्थक नेताओं के मन भाजपाईयों से अभी तक मिल नहीं सके हैं। उपचुनाव के दौरान यह बात भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को खटक तो रही थी लेकिन वे पार्टी गाइडलाइन के सामने नतमस्तक थे। ताजा वाकया रविवार का है।

जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ जब भाजपा के प्रदेशस्तर के पदाधिकारी गोटेनगर में भाजपा अजा वर्ग के कार्यकर्ता रामवीर निगम के साथ उनके घर खाना खाने पहुंचे तो वहां सिंधिया समर्थक हरिओम शर्मा की भिड़ंत जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता से हो गई।

दरअसल सिंधिया समर्थक हरिओम शर्मा अंदर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जाना चाह रहे थे लेकिन उन्हें जिलाध्यक्ष ने रोक दिया। इस दौरान 10 मिनट तक दोनों के बीच त-तू, मैं-मैं भी हुई। हालांकि वहां मौजूद सिंधिया समर्थक रघुराज कंषाना, रविप्रताप भदौरिया, पूर्वमंत्री गिर्राज डंडौतिया सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक सत्यपाल के फोटो वाले पुराने वैनर टांगे
नगरीय निकाय चुनाव आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में पूरे शहर को होर्डिंग-बैनर से पाट दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने अति-उत्साह में शहर की गणेशपुरा की पुलिया पर पुराने होर्डिंग टांग दिए, जिसमें उपचुनाव के दौरान पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक सत्यपाल सिहं सिकरवार के फोटो भी लगे थे। हालांकि चर्चा शहर में फैलते ही रातोंरात भाजपाईयों ने इन होर्डिंग बैनर को हटा दिया।

दलित वूथ अध्यक्ष के यहां भोजन, चर्चा..खिसके जाटव वोट बैंक को साधने का प्रयास
मुरैना आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश पदाधिकारी रणवीर रावत, सांसद भिंड संध्या राय, मुकेश चौधरी, मदन कुशवाह शाम 4 बजे वूथ अध्यक्ष रामवीर निगम के घर पहुंचे और उसके यहां भोजन करके जाटव समाज को संदेश दिया कि भाजपा दलिताें की हितैषी है। यहां बता दें कि 2 अप्रैल के कांड के बाद दलित वाट बैंक भाजपा के हाथ से खिसक गया। जिसकी वजह से विधानसभा चुनाव व उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी।
प्रदेशाध्यक्ष बोले-विकास की दम पर लड़ेंगे चुनाव, हकीकत...विस चुनाव-उपचुनाव की घोषणाएं अधूरी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा वूथ व पोलिंग स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने घर-घर में नलों में पानी पहुंचाया, सड़कों का जाल बिछाया। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि शहरी क्षेत्र में ही पीएम आवास, ट्रांसपोर्ट नगर, वीआईपी रोड अधूरी है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव, उपचुनाव के दौरान खुद मेडिकल कॉलेज, अटल प्रोग्रेस वे व चंबल वाटर प्रोजेक्ट की सौगात देने की घोषणाएं की थी, इनमें से अटल प्रोग्रेस वे और मेडिकल कॉलेज का काम शुरू ही नहीं हो सका। इस पर वे चुप्पी साध गए और बोले कि निकाय चुनाव में जनता हमारा मूलयांकन करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad