Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

चिखली खुर्द के पास रेलवे ट्रेक पर आधी रात में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी। सुबह हो पाई शिनाख्त।

चिखली खुर्द के पास रेलवे ट्रेक पर आधी रात में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी। सुबह हो पाई शिनाख्त।



मूलताई। बुधवार रात चिखली खुर्द के पास रेलवे ट्रेक पर एक युवक की लाश मिलने से गुरुवार सुबह से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे के बाद रेलवे विभाग द्वारा पुलिस विभाग को सूचना दी गयी कि चिखली खुर्द के पास रेलवे ट्रेक के पास किसी युवक की लाश पड़ी है। मौके पर पुलिस ने पहुच कर मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मूलताई सरकारी अस्पताल पहुचा दिया था।
       पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि मौके पर युवक की लाश दो हिस्सों में पड़ी हुई थी जिसमे युवक का सर उसके धड़ से अलग हो चुका था, रात में उक्त युवक की पहचान नही हो पाई थी लेकिन सुबह ज्ञात हुआ कि युवक का नाम मनीष पिता सुरेश देशमुख है जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष है जो को ग्राम पंचायत करपा का निवासी होना पाया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि प्रथम दृष्टया पूरा मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं गांव के लोगो ने बताया कि उक्त युवक इंदौर में रहता था पिछले 15 दिन पहले ही गांव आया था, गांव में उसकी माँ रहती है जबकि भाई और पिताजी इंदौर में रहते है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Sensation in the area by finding the dead body at midnight on the railway trek near Chikhali Khurd. Identification was done in the morning.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad