ब्रेकिंग न्यूज । मूलताई एक्सीलेंस स्कूल में कोरोना के चलते दो दिन की छुट्टी। एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लिया निर्णय।
मूलताई। नगर के एक मात्र एक्सीलेंस स्कूल में एक छात्र की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब स्कूल प्रंबंधन समिति SMDC द्वारा एहतियातन निर्णय लिया गया है कि आज 12 और कल 13 मार्च दोनों दिन स्कूल बंद रखा जाए। एक्सीलेंस स्कूल के प्राभारी प्राचार्य आर के मालवी द्वारा सूचना जारी करके बताया गया है कि स्कूल के एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसको डॉक्टर में होम कोरेन्टीन किया है। SMDC द्वारा निर्णय लिया गया है कि 12 और 13 मॉर्च को स्कूल बंद रहेगा। दो दिनों की छुट्टी के बाद 14 मॉर्च को रविवार होने के कारण अब स्कूल 15 मार्च से यथावत लगेगा।
फिलहाल सूचना में यही जानकारी प्राप्त हो पाई है।

