Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

झल्लार में तीन लोगों को मौत के घाट उतार कर भागा ट्रक पलट गया - पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

झल्लार में तीन लोगों को मौत के घाट उतार कर भागा ट्रक पलट गया - पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।



बैतूल मप्र- बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर झल्लार में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई शनिवार शाम 4 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमे देवर -भाभी  सहित एक बच्ची की मौत हो गई घटना के बाद ट्रक फरार हो गया था और कुछ दूर जाकर साही गुहान के आगे जाकर पलट गया  है झल्लार पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।

दरअसल झल्लार थाना पुलिस कोविड संक्रमण को देखते हुए झल्लार में मास्क नही पहनने वालो पर चालानी कार्यवाही कर रही थी वन्ही दूर एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई थी थोड़ी भीड़ भाड़ होने की वजह से बैतूल से परतवाड़ा की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक RJ GB- 6708 तेज रफ्तार से जा रहा था ट्रक चालक को चालान बनने का शक हुआ तो उसने ट्रक की रफ्तार बढ़ा कर निकला इसी बीच सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमे मोटरसाकिल एक तरफ गिर गई और उस पर सवार ग्राम लालवानी के नीलू 27 वर्ष व रामकलीबाई 28 वर्ष इनके साथ 11 माह की बच्ची  सड़क पर गिर गए और ट्रक के पिछले पहिये में आ गए जिसमे तीनो की मौत हो गई|

मौके पर मौजूद पुलिस कुछ कर पाती उससे पहले ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला झल्लार से आगे जाकर ट्रक साय गुहान के आगे पलट गया झल्लार पुलिस ने बताया कि ट्रक में ग्लूकोस में मिलाने वाली दवा की बोतल भरी हुई है ट्रक चालक फरार हो गया था जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी तभी एक व्यक्ति पकड़ा गया है और एक कि तलाश जारी है|

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad