एसडीओपी ने बाटे लोगों को मास्क, कहां कोरोना को हराना है तो मास्क लगाना जरूरी है।
✍अनुप शिन्दे
आठनेर। आठनेर नगर में हर दिन पुलिस विभाग के द्वारा जनमानस को कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आने जाने लोगों को समझाइश के बाद भी मास्क जैसे आवश्यक सुरक्षा कवच का उपयोग न करने और लापरवाही बरतने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है साथ ही
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एसडीओपी श्री बघेल द्वारा लोगों को समझाइश देकर निशुल्क मास्क वितरित कीए गए अवसर पर आठनेर नगर परिषद सीएमओ श्री कुबड़े, नायब तहसीलदार श्री कार्तिक मोर्य, आठनेर थाना प्रभारी डीएसप टेकाम, सहित सुरक्षा व आरक्षक दल मौजूद रहे

