कुख्यात तस्कर अलसिया पारधी कब्जे से उसकी एक अवैध देशी पिस्टल बरामद , पुनः पूछताछ हेतु एक दिन की पुलिस रिमाण्ड पर ,
बैतूल अभी-अभी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारधीढ़ाना के चर्चित जुआघर के संचालक आरोपी अलसिया पारधी पिता केशवराव पारधी उम्र 55 वर्ष नि. पारधीढ़ाना बैतूल को दिनाँक 23/03/2021 को श्रीमान सीजेएम महोदय न्यायालय बैतूल से तीन दिवस की पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था । जो पुलिस रिमाण्ड पर आरोपी अलसिया पारधी से गवाहों के समक्ष जुआ घर संचालन , अवैध हथियारों की तस्करी , अवैध देशी शराब की विक्री एवं अवैध मादक पदार्थ गाँजा की तस्करी के संबंध मे लगातार पूछताछ की गई । पूछताछ पर आरोपी अलसिया पारधी ने गवाहों के समक्ष जुर्म स्वीकार कर पुलिस को जानकारी दिया कि वह करीब तेरह वर्ष से पारधीढ़ाना मे जुआ घर संचालित करता है तथा हारजीत का दाँव लगाकर माँग पत्ती का जुआ खिलाने से प्राप्त रकम एवं गाँजा , देशी पिस्टल , कच्ची महुँए की शराब की तस्करी से प्राप्त आय से बैतूल मे आलीशान भवन , महाराष्ट्र मे कृषि भूमि , दो लक्जरी कारें खरीदा है तथा स्वयं एवं परिजनों के नाम पर अलग अलग बैंकों मे करीबन 30 – 35 लाख रूपये भी जमा करके रखना बताया है । आरोपी ने बताया कि उसका दामाद इंकेश पारधी उसे नागपुर (महा.) अवैध देशी पिस्टल तथा गाँजा लाकर देता था जो वह जुआ खेलने आये लोगों को 8 – 8000 रूपये में बेच देता था । आरोपी अलसिया पारधी की सूचना के आधार पर उसकी एक देशी पिस्टल जो वह हमेशा साथ मे रखता था, आरोपी की निशादेही से बिसनूर के पारधीढ़ाना के झोपड़ियों के पास से गड्डे के अंदर से बरामद किया गया है । आरोपी अलसिया पारधी को पुलिस रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । माननीय न्यायालय से थाना कोतवाली के अप.क्र. 1107/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्ति के स्रो ोत पता करने हेतु पूछताछ बाबद पुनः एक दिवस का पुलिस रिमाण्ड थाना प्रभारी शाहपुर श्री एसएन मुकाती के द्वारा प्राप्त किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी अलसिया पारधी से लगातार पूछताछ की जा रही है ।

