राजलक्ष्मी टॉकीज के पीछे लगी आग, फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुच बुझाया।
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मूलताई। जैसे जैसे गर्मी बढ़ते जा रही यही वैसे वैसे नगर सहित आस पास के क्षेत्र में लगातार आग लगने की घटनाओ में इजाफा होते जा रहा है। आज सोमवार रात करीब 9:30 बजे स्टेशन रोड़ पर स्थित राजलक्ष्मी टॉकीज के पीछे अचानक कचरे के ढेर में आग लग गयी। आग लगने की सूचना पर आस पास के लोगो ने बाल्टियों से पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। खेर तब तक नगरपालिका से फायरब्रिगेड मौके पर पहुच गयी जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हमारे हमदर्द न्यूज के पाठकों को बता दें कि इस जगह पर स्टेशन रोड़ पर स्थित दुकान के लोग रोजाना कचरा डालते है जिसके चलते यहां कचरे का बड़ा ढेर जमा हो गया, यदि जल्द इस आग पर काबू नही पाया जाता तो राजलक्ष्मी टाकीज में टेंट के गोडाऊन तक आग फैल जाती जिसे बुझा पाना बड़ा मुश्किल होता, जान माल के नुकसान की भी संभवना रहती। आस पास के दुकानदारों में जागरूकता का परिचय देते हुए अब यहां कचरा डालना बंद कर देना चाहिए।
अपने आस पास की कोई भी छोटी बड़ी घटना की जानकारी हमे 8982291148 पर दें।

