Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आय से अधिक संपत्ति होने के शक में लोकायुक्त ने प्राथमिक शिक्षक के बगडोना और भोपाल स्थित आवास पर एक साथ छापा मारा।

The Lokayukta raided the primary teacher's residence in Bagdona and Bhopal together on suspicion of having disproportionate assets.




 big breaking news प्राइमरी शिक्षक के यहां लोकायुक्त पुलिस दल ने मारा छापा आय से अधिक संपत्ति होने के शक में हुई छापा मार कार्यवाही

इनोवा कार एवं अन्य चार वाहनों से आया लोकायुक्त दल,  दल की गाड़ियों को कोई ना पहचान सके इसलिए इस बार लोकायुक्त दल ने बंसल न्यूज़ नाम के स्टीकर का किया उपयोग जबकि वाहनों की नंबर प्लेट पर मध्यप्रदेश शासन भी लिखा हुआ है

स्थनीय पुलिस को  लोकायुक्त द्वारा की गई रेड की भनक तक नहीं लगने दी गई है। घर के अंदर 10 से 12 लोग होने की खबर है। छापे की कार्रवाई 7:15 बजे  से हुई शुरू। जानकारी के अनुसार शिक्षक के अन्य संपत्तियों एवं ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई की खबर है।

 लोकायुक्त के इस प्रकार अचानक छापामार कार्यवाही से पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

बेतूल बगडोना  में पदस्थ  अजाक विभाग के प्राइमरी स्कूल मैं एक शिक्षक के बगडोना और  बैतूल जिले से बाहर भोपाल के मिनाल रेसिडेन्सी  स्थित निवास पर  मंगलवार सुबह सुबह 7:15 पर लोकायुक्त पुलिस के दल ने एक साथ छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है । शिक्षक पंकज श्रीवास्तव सारणी के बगडोना  में निवास करते है उनके बगडोना और भोपाल में मकान है तथा ओर कयी जगह जमीने भी है।

    मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति होने के शक में छापामार कार्रवाई की है। आज सुबह भोपाल से पहुंची लोकायुक्त की टीम ने सुबह करीब 7:15 बजे यहां छापे की कार्यवाही शुरू की गदल लगभग 5 गाड़ियों से वहां पहुंचा अपनी पहचान छुपाने के लिए उन्होंने बंसल न्यूज़ स्पीकर अपनी गाड़ी पर लगाए हुए थे जिससे कोई या पहचान ना सके की  लोकायुक्त या इनकम टैक्स वालों की टीम है।  मिल रही जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई ठीक इसी समय पर भोपाल स्थित मिनाल रेसीडेंसी में उनके एक अन्य  संपत्ति पर भी छापे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  पंकज श्रीवास्तव के भोपाल स्थित मकान में किराएदार रहते हैं जबकि वह अपने परिवार के साथ  बगडोना में निवास करता है।  मिल रही जानकारी के अनुसार  बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल के शिक्षक होने के बावजूद उनके पास आलीशान बगडोना और भोपाल में मकान है तथा  कई जगह उनकी जमीनें भी है  इसी के शक के चलते यह लोकायुक्त के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है  अब तो  इंतजार करना होगा कि  लोकायुक्त टीम द्वारा  इस कार्यवाही पर क्या खुलासा  होता है बताया जा रहा है कि पंकज श्रीवास्तव के पिता कोयला कंपनी डब्ल्यूसीएल मे सर्वेयर के पद पर पदस्थ थे। जो  रिटायर हो गये हे  

 नोट-  यह प्रारंभिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खबर है अभी विभाग द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह रेड किसके द्वारा की गई है जैसे ही अन्य अपडेट मिलेगा इस खबर को अपडेट किया जाएगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad