Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आठनेर नप के उपाध्यक्ष मारोती महाले ने परिषद प्रशासन पर आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाया। जिला कलेक्टर से जांच की मांग

 क्रोसोलिक पाउडर की खरीदी मे लापरवाही । आठनेर नप के उपाध्यक्ष मारोती महाले ने परिषद प्रशासन पर आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाया। जिला कलेक्टर से जांच की मांग


✍अनुप शिन्दे

आठनेर। नप उपाध्यक्ष मारोती महाले द्वारा नप प्रशासन द्वारा की जा रही आर्थिक अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाई है। मारोती महाले द्वारा तथ्य पुर्ण जानकारी देते हुए बताया नगर परिषद आठनेर द्वारा क्रोसोलिक पाउडर खरीदी की है।

लेकिन कार्यलय में बिल समिट कर दिया हैं लेकिन पाउडर नपा के स्टोर रूम में नहीं है। इस मामले में सीधे तौर पर आठनेर नगर परिषद सीएमओ द्वारा लापरवाही की है जिला कलेक्टर से पुरे मामले की जांच की मांग करते हैं।

श्री गणेश इंटरप्राइजेज से हुई है खरीदी

उपाध्यक्ष मारोती महाले द्वारा सूचना अधिकारी में निकाली गई बिल काफी मे बताया है की आठनेर नगर परिषद द्वारा भोपाल की श्री गणेश इंटरप्राइजेज से 200 किलो क्रोसोलिक पाउडर खरीदी हुआ है लेकिन नप से पाउडर का भंडार नहीं है मामले में सीधे रूप में आर्थिक भ्रष्टाचार हुआ है।



मामले में जो आरोप उपाध्यक्ष द्वारा लगाए जा रहे हैं पुरी तरह से बेबुनियाद है नियम के अनुसार खरीदी हुई है।

सुधाकर कुबडे, सीएमओ, नगर परिषद आठनेर।




नगर परिषद आठनेर को फर्म द्वारा क्रोसोलिक पाउडर की डिलीवरी दी गई है । डिमांड के अनुसार पाउडर सप्लाई हुआ है।

एसके त्रिपाठी, श्री गणेश इंटरप्राइजेज संचालक, भोपाल




नगर परिषद आठनेर द्वारा नियमों के विरुद्ध खरीदी की जा रही है सीएमओ मनमानी करते हैं। मामले की जांच की मांग करते हैं।

मारोती महाले, उपाध्यक्ष, आठनेर नगर परिषद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad