अफीम तस्कर माफिया मगसिंह की संपति की जांच शुरू
अफीम तस्कर बीकानेर मिष्ठान भंडार संचालक मगसिंह के बैंक खातों की जानकारी लेने में पुलिस जुट गई है। मगसिंह के नाम से कितने वाहन है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। मंगलवार को साईंखेड़ा पुलिस ने नगर के बैंकों में पहुचकर मगसिंह के बैंक खाते और खातों में जमा राशि की जानकारी बैंक प्रबंधक से ली। साईंखेड़ा टीआई रत्नाकर हिंगवे ने बताया मगसिंह के बैंक खाते और वाहनों की जानकारी ली जा रही है। इसके पहले पुलिस ने सोमवार रात को मगसिंह के ग्राम कामथ में स्थित गोदाम को सील किया है। उक्त गोदाम से पुलिस ने अफीम भी जब्त की थी।। हालांकि सील करने की इस कार्रवाई में की गई देरी को लेकर कई सवाल उठाये जा रहे है।

