मैनिखापा के पास पलटी वर्मा बस। दो महिलाओं की मौके पर मौत, दो दर्जन यात्री घायल।
मूलताई। गुरुवार रात में बालाघाट से भोपाल वाहया छिंदवाड़ा मुलताई, जाने वाली वर्मा ट्रेवल्स की यात्री बस मैनिखापा के पास के जंगल में पलट गई।
वर्मा बस का ये भीषण हादसा देर रात में हुआ हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है। जिनमे भोपाल निवासी नंदनी और बालाघाट निवासी रुपाली है। बस पलट जाने से बस में सवार करीब 25 से 30 यात्रीयो के घायल होने की जानकारी लगी है। जिनको उपचार के लिए ज़िला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्री को इलाज के नागपुर रिफर किया गया है ।
हादसे की सूचना मिलने पर लवाघोघरी पुलिस मौके पर पहुँची और यात्रियों को बस से निकालने का काम किया बताया जा रहा है कि बस पलट जाने से यात्री बुरी तरह बस में फस गए थे जिन्हें बस के शीशे तोड़कर निकाला गया ।
Palati Verma bus near Manikhapa. Two women died on the spot, two dozen passengers injured.

