Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भरना होगा ऑनलाइन फार्म। मध्य प्रदेश चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश। मूलताई तहसील कार्यालय में दिया गया प्रशिक्षण।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भरना होगा ऑनलाइन फार्म। मध्य प्रदेश चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश। मूलताई तहसील कार्यालय में दिया गया प्रशिक्षण।



मुलताई दोपहर 12:00 बजे तहसील परिसर के सभागार में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरसिमरन प्रीत कौर, तहसीलदार सुधीर जैन, सीएमओ नितिन बिजवे की उपस्थिति में मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर पालिका चुनाव के अभ्यार्थियों के लिए जो दिशा निर्देश जारी किए हैं उसकी जानकारी दी गई.



कोविड-19 के मद्देनजर इस बार चुनाव फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.mplocalelection.gov.in है जिस पर चुनावो की घोषणा होते ही ऑनलाइन नाम निर्देशन चालू हो जाएगा।  इस वेबसाइट से अभ्यर्थी खुद भी अपने केे कम्प्यूटर या मोबाइल से भी ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। प्रशासन द्वारा लोक सेवा केंद्र, नगर पालिका परिषद, तहसील कार्यालय एवं सभी एमपी ऑनलाइन को सेंटर बनाया है. यह से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे, इसके लिए ₹30 शुल्क अभ्यार्थी से लिया जाएगा.



दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से अभ्यार्थी गन एवं अन्य लोग इस ऑनलाइन ट्रेनिंग में उपस्थित हुए. तहसीलदार सुधीर जैन ने बताया कि इसके बाद भी अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए इस तरह की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी, जिससे कि अभ्यर्थी आसानी से चुनाव के लिए फॉर्म भर सके.


The candidates contesting the election will have to fill the online form. Guidelines issued by Madhya Pradesh Election Commission. Training given at Multai Tehsil Office.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad